मधुबनी, अप्रैल 14 -- शंकर प्रसाद। बिस्फी। परसौनी -अंधरी-बेनीपट्टी मार्ग पर मंगलवार की शाम ट्रैक्टर की ठोकर से ढाई साल की अधीर मंडल की पुत्री रूही कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी ले जाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। दरभंगा ले जाने के क्रम में रास्ते में मासूम औरअबोध बच्ची रूही की मौत हो गयी। घटना के समय रूही कुमारी अपने घर के पास ही सड़क पर खेल रही थी।इसी दौरान लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए चालक ने बच्ची को रौंद दिया।परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पतौना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अनुराग कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा।थानाध्यक्ष आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत किया तथा शरीर को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भिज...