ट्रैक्टर की ठोकर से गुमटी का बूम टूटा, चालक गिरफ्तार
समस्तीपुर, सितम्बर 20 -- समस्तीपुर, हिसं। समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड स्थित गुमटी संख्या 1 एसी का बूम शनिवार को एक ट्रैक्टर की ठोकर से टूट गया। इस मामले में आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुये ट्रैक्टर को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 13043 हावड़ा रक्सौल एक्सप्रेस को पास कराने के लिये गुमटी बंद किया जा रहा था। इसी दौरान उक्त ट्रैक्टर चालक ने जल्दबाजी में गुमटी पार करने के दौरान बूम में जोरदार ठोकर मार दिया। इसकी सूचना गेटमैन शैलजानंद कुमार ने आरपीएफ को दी। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ एसआई नवीन कुमार व अन्य कर्मियों ने कार्रवाई करते हुये चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर वार्ड 14 निवासी रंजीत पासवान के रूप में हुयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.