मधेपुरा, मार्च 9 -- शंकरपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के जयपुरा वार्ड एक के समीप रविवार की दोपहर सीमेंट लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार की दोपहर सीमेंट लोड ट्रैक्टर से बाइक में ठोकर लग गयी। दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण मौरा कवियाही पंचायत के मौरा खाप वार्ड नौ निवासी मंटुन पंडित के पुत्र विभाष कुमार (19) मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार जगदीश राम का पुत्र गोलू कुमार (15) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकत्सिकों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। घटना की सूचना मिलते ही शंकरपुर था...