मधुबनी, मार्च 13 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव में शुक्रवार को ट्रैक्टर से कुचलकर एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बालिका की पहचान ब्रह्मपुरा बथनाहा पंचायत वार्ड नम्बर चार निवासी प्रदीप साह के 8 वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी के रूप में हुई ।जानकारी के मुताबिक फुलपरास घोघरडीहा मुख्य सड़क ब्रह्मपुरा के वश्विकर्मा मंदिर से पश्चिमी कोशी तटबंध इस्लामपुर तक जाने वाली सड़क से ट्रेक्टर जा रहा था कि अपने घर के समीप खेल रही बच्ची टकरा गई जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।घटना की सूचना पर पहुँची थाना पुलिस को माता पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए केस नही करने का लिखित आवेदन थाना में दिया है।थानाध्यक्ष वक्रिम आचार्य ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि परिजन ने केस नही करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.