कुशीनगर, मार्च 18 -- दुदही, हिन्दुस्तान संवाद।विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पंचायत बांसगांव के टोला सरगटिया में ट्रैक्टर बैक करते समय चपेट में आने से एक अधेड़ घायल हो गया। अस्पताल जाते समय उसकी मौत हो गई।थाना क्षेत्र के सरगटिया निवासी एक व्यक्ति मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर अपने दरवाजे से थोड़ी दूर पर बैक कर खड़ा कर रहा था। इस दौरान पीछे खड़े 45 वर्षीय किस्मत नाम के व्यक्ति चपेट में आ गये। चीखने की आवाज सुन एकत्रित हुए लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने घायल को उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष विशुनपुरा विनय कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना कैसे हुई, पता किया जा रहा है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.