बगहा, फरवरी 13 -- गौनाहा। गौनाहा-मटियारिया थाना क्षेत्र के खुर्द मेहनौल चौक और मेहनौल कला चौक के बीच नहर पर ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गुरुवार को 6.30 बजे शाम में एक बाइक सवार खुर्द मेहनौल से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच ओवरलोड ट्रैक्टर टेलर ने पीछे से ओवर टेक कर ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के सेरपुरवा गांव निवासी 55 वर्षीय जागो बनिकदार के रूप में की गई। उन्हें रेफरल अस्पताल गौनाहा लाया गया डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.