लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- क्षेत्र में बुधवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंभे से जा टकराया। हादसे के दौरान हाईटेंशन लाइन का तार खेत में गिरते ही आग लग गई। गनीमत थी कि गेहूं कटने के बाद खेत में केवल अवशेष ही थे। ग्लोबस स्पीड्स लिमिटेड, अब्बासपुर को विद्युत आपूर्ति देने वाली हाईटेंशन लाइन के खम्भे से बुधवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टकरा गया।जोरदार टक्कर से बिजली लाइन का एक तार टूटकर नीचे गिर गया। इससे हुई स्पार्किंग से खेत में आग भड़क उठी। आग की लपटें पास के खेतों तक पहुंच गईं। इससे मौके पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से तीन बीघा गेहूं की फसल जली मौजूद लोग तुरंत आग बुझाने में जुट गए। गनीमत रही कि जिस खेत में आग लगी वहां गे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.