प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। सामान खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे युवक को गुरुवार को भट्ठे पर मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दिया था। आसपास के लोगों के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। कंधई थाना क्षेत्र के सिकरी कानूपुर निवासी निशा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति संतोष कुमार गुरुवार को सिकरी कानूपुर बाजार घरेलू सामान खरीदने के लिए गए थे, लौटते समय बाजार के समीप बरहा गांव स्थित तालाब के पास ईंट भट्ठे पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक ने पति की साइकिल में टक्कर मारकर ट्रैक्टर लेकर भाग निकला, मौके पर ही संतोष की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी मंगरौरा भूपेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की पत्नी नीशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने सिकरी कान...