इटावा औरैया, मार्च 28 -- बकेवर थाना क्षेत्र में अहेरीपुर के पास रामताल के सामने महेवा-अछल्दा मार्ग पर शनिवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ससुर-दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। निवाड़ी खुर्द निवासी अनुज पुत्र रिंकू अपने ससुर चंद्रकेश पुत्र छोटेलाल निवासी उझियानी के साथ बाइक से महेवा से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.