हरदोई, फरवरी 17 -- बेहंदर। ग्राम खजोहना गांव निवासी 65 वर्षीय लइक उर्फ मुन्नी मंगलवार सुबह अपने घर से दवा लेने गौरी खालसा गांव स्थित सरकारी अस्पताल से वापस घर जाने के लिए संडीला मल्लावा मार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़े थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल लइक की कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के कोई संतान नहीं है। घटना से परिवारजनों में कोहराम है। कासिमपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कर दिया है। कोतवाल घनश्याम राम ने बताया कि तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.