औरैया, मार्च 7 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित 13 बी रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से फाटक का बूम टूट गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गेटमैन फाटक बंद कर रहा था। उसी दौरान बिधूना की ओर से आलू लदा एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में क्रॉसिंग की ओर आ रहा था। फाटक बंद होते समय ट्रैक्टर बूम से टकरा गया, जिससे बूम टूट गया। घटना के बाद गेटमैन ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आरपीएफ कांस्टेबल हरेंद्र कुमार ने ट्रैक्टर और उसके चालक को पकड़ लिया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर इमरजेंसी बूम लगाकर फाटक को अस्थायी रूप से बंद किया और मरम्मत कार्य शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.