भागलपुर, अप्रैल 4 -- नवगछिया। निज संवाददाता सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया है। घटना उस समय हुई जब तीनटंगा निवासी गंगा रामकुमार थ्रेसर गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंगा रामकुमार के पैर में गहरी चोट लग गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायल को उठाकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...