पीलीभीत, अप्रैल 19 -- पूरनपुर। सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 17 अप्रैल की बताई जा रही है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गरीबपुर के रहने वाले पप्पू ने कहा गया है कि ग्राम सिमरिया के पास बिल्हा रोड पर पीड़ित पेशाब करने के लिए सड़क किनारे रुका हुआ था, जबकि उसका साला रोहित बाइक पर बैठा था। इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से चल रहा एक सोलांटिका ट्रैक्टर, जिसे ग्राम महंगापुर निवासी गुरपाल सिंह चला रहा था, ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साले रोहित पुत्र लक्ष्मण प्रसाद को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इसमें वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.