बदायूं, मार्च 9 -- कस्बा वजीरगंज के मैन बस स्टैंड के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से मोपेड सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। कस्बे की फैंसी कॉलोनी के रहने वाले उमेश 25 वर्ष सोमवार दोपहर अपनी मोपेड से चाय के होटल पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.