फतेहपुर, अप्रैल 4 -- बिंदकी। जाफरगंज थाना के केवई मोड़ के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत हो गई। उसके साथ भाई और दादी घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ललौली थाना के जजरहा गांव निवासी 20 वर्षीय चांद अपनी नौ वर्षीय बहन सायबा और 65 वर्षीय दादी करीमुन को बाइक से लेकर बड़ी बहन की ससुराल निबियाखेड़ा घाटमपुर गया था। वहां से वापस लौटते समय केवई मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। सायबा की मौके पर ही मौत हो गई। दादी और चांद गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि शव को पोस्टर्माटम के लिये भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...