कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- सैनी थाना क्षेत्र के जफरपुर मजरा मर्दानपुर बर्जी निवासी गौस अहमद ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली उसकी बहन समा परवीन गुरुवार दोपहर किसी काम से देवीगंज बाजार गई थी। वहां सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उसको प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की ट्रैक्टर समेत तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में महिला गंभीर घायल, चालक फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...