ट्रैक्टर की टक्कर से महिला घायल, कानपुर में चल रहा इलाज
कन्नौज, मई 14 -- जीटी रोड हाइवे पर नगर के पूर्वी बाईपास किड्जी स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मासूम समेत दंपति घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम नौली निवासी अजीत कुमार पुत्र जौहरीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात मई को वह अपनी पत्नी शीला देवी और बेटे दर्श के साथ बाइक से रिश्तेदारी में मैनपुरी जनपद के ग्राम टोडरपुर जा रहे थे। तभी हाईवे पर जेएसआईटीएम व किडजी स्कूल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर का पहिया शीला देवी के पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले सौ शैय्या अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.