गौरीगंज, अप्रैल 23 -- अमेठी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बुधवार रात मुसाफिरखाना-गौरीगंज मार्ग पर भीखीपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया लेकिन एक महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक महिला के घर गुरुवार को बहुभोज का खुशनुमा कार्यक्रम था। जहाँ उत्सव की तैयारियाँ थीं, वहाँ मातम पसर गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात मुसाफिरखाना-गौरीगंज मार्ग पर भीखीपुर के पास दो बाइकें जा रही थीं। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों बाइकों को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर जा...