बांदा, मार्च 24 -- बांदा। संवाददाता चिल्ला थाना के क्योटरा निवासी प्रभात पुत्र राममिलन ने बताया कि मित्र जितेंद्र दयाल अपनी पत्नी व बेटी और बेटा के साथ बांदा से लखनऊ जा रहे थे। कार चालक संत कुमार मिश्रा कार को धीमी गति से अपनी साइड से चला कर जा रहा था। जैसे ही चिल्ला रोड में ग्राम पपरेंदा के आगे पहुंचे तो चिल्ला की से आ रहे ट्रैक्टर ने तेजी व लापरवाही से चलाकर गलत साइड में आकर मेरी कार में टक्कर मारी। इससे मेरी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे मेरे मित्र की पत्नी व बेटी घायल हो गई। इलाज के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई। बेटी का इलाज चल रहा है। थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...