वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी/शिवपुर। हिटी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मंगलवार को बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। पोल और तार टूटकर लटक गए। इसके चलते तीन कालोनियों में करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से लोग बिलबिला उठे। दोपहर एक बजे से कटी बिजली शाम को सात बजे तक नहीं आई थी।शिवपुर स्थित दुर्गा विहार कॉलोनी में नगर निगम की ओर से सड़क चौड़ी की जा रही है। दोपहर लगभग एक बजे सामाग्री लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पोल में टक्कर मार दी। इससे पोल और तार टूट गया। इसके चलते दुर्गा विहार कॉलोनी, विवेकपुरम कॉलोनी और भरलाई की आपूर्ति व्यवस्था चौपट हो गई। लोगों ने तरना उपकेंद्र में इसकी जानकारी दी। नया पोल लगाया गया, लेकिन शाम सात बजे सप्लाई शुरू नहीं हुई थी।न्यू रामनगर के उपभोक्ता कटौती से त्रस्त: उधर न्यू रामनगर उपकेंद्र के...