अमरोहा, मई 28 -- हसनपुर, संवाददाता। ईद-उल-अजहा पर नगर के मुस्लिम मोहल्ला कंकर वाले कुआं के नजदीक गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बिजली का खंभा तिरछा होकर मकान पर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान बिजली नहीं आ रही थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। करीब तीन घंटे तक बिजली ठप रही। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी रही। यह भी पढ़ें- हसनपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर मकान पर गिरा, बड़ा हादसा टलामोहल्लेवासियों की राय मोहल्लेवासियों का कहना है कि सुबह के वक्त नगर पालिका द्वारा कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर खंभा गिरा। इसके साथ ही मोहल्ले की बिजली ठप हो गई। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची व खंभा एवं लाइन दुरुस्त करने में जुट गई। कहा जा रहा है कि संकरी गली से ट्रैक्टर-ट्राली गुजरते वक्त हादसा हुआ। मामले में कोई क...