बहराइच, दिसम्बर 2 -- बहराइच। फखरपुर थाने के सिदरखा गांव के पास मंगलवार दोपहर मे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसके चलते कैसरगंज थाने के मंझारा तौकली निवासनी रेशमा (55) पत्नी अतीक अहमद की गिरकर मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा बेटा हकीम अहमद बाल बाल बचा।हादसा होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.