ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, दो घायल
हाथरस, सितम्बर 25 -- हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव बांण अब्दुलहईपुर मार्ग पर गांव सैंगला के निकट ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। हमीरपुर जनपद से कुछ लोग बांण अब्दुलहईपुर गांव के पास उपचार कराने के लिए आए थे। उपचार के लिए सामान लेने के लिए वह बाइक से हसायन कस्बा से सामान लेने जा रहे थे। पीछे से ट्रैक्टर बिल्डिंग मेटेरियल का सामान खलाकर हसायन की तरफ आ रहा था। उसने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार तीनों लोग रोड के किनारे जाकर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां हमीरपुर निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.