रायबरेली, अप्रैल 4 -- अमावां,संवाददाता। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर मिल एरिया थाना क्षेत्र के खसपरी गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर ही पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। मिल एरिया थाना क्षेत्र के चाकपीराशाह तकिया गांव के रहने वाले मो. बिलाल (26) पुत्र मो. शरीफ शुक्रवार को बाइक से शहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान खसपरी के पास ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में ट्रैक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.