गाजीपुर, मार्च 17 -- गाजीपुर (रेवतीपुर)। सुहवल थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात मधुबन निवासी 35 वर्षीय अजीत राम बाइक से अपने एक परिचित के यहां से लौटकर घर जा रहे थे। इसी दौरान सुहवल थाना के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे अजीत राम सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। जिसके बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजवाया। जिसके बाद परिजनों को सूचना दिया। अब चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.