कानपुर, मार्च 17 -- पुखरायां। सट्टी थाना क्षेत्र के कथरी और सट्टी के बीच ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में दोनों युवकों को सीएचसी लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक की गंभीर हालत देख मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा गया है। शाहजहांपुर दिबैर निवासी मोहित 20 वर्ष पुत्र श्रवणकुमार अपने चचेरे भाई शिवम 20 वर्ष पुत्र छोटे सिंह के साथ शाहजहांपुर से वापस बाइक से गांव जा रहे थे। सट्टी और कथरी के बीच में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को उनका चचेरा भाई संदीप यादव पुत्र ज्ञानसिंह अपने निजी वाहन से लेकर पुखरायां सीएचसी आया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर गोविंद प्रसाद ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं शुभम को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा गया है। वही घर पर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.