अलीगढ़, जून 30 -- n पड़ोस के गांव में दावत खाने जा रहा था n अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दमविजयगढ़, संवाददाता। घर से दावत खाने गए युवक को शायद अंदाजा नहीं था कि वह अब घर नहीं लौटेगा। युवक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।युवा कैलाश पुत्र किशन लाल निवासी गोपाल पुर पड़ोस के गांव नगला बरी पच्छिमहार में अपनी बाइक से दावत खाने जा रहा था कि संकरी ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर सामने से ट्रैक्टर आ रहा था। बचाव करने के बाबजूद भी ट्रैक्टर से आमने-सामने की टक्कर में गंभीररूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए। सिर में गंभीर चोट लगने व हाथ-पांव में फ्रैक्चर होने के चलते कैलाश की हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के दौरान कल देर शाम रुद्र अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पिता किशन लाल ने थाने में ट्रैक्टर सवार सुरेश पुत्र राम ...