कन्नौज, मार्च 10 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र र्के इंटखारी गांव के निकट सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर परिजनों के आने के बाद तिर्वा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ठठिया थाना जुर्रापुर गांव निवासी रोहित कुमार 25 वर्षीय सोमवार की रात तिर्वा से वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में ईंटखारी गांव के निकट पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मंगलवार की सुबह मृतक के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। मौत का समाचार पाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.