नोएडा, जून 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर क्षेत्र में रामनेर गांव की पुलिया के समीप शुक्रवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जेवर कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर के भूतगढ़ी गांव का रहने वाला 25 वर्षीय गौरव अपनी बुआ के घर जेवर के किशोरपुर गांव में आया था। वह शुक्रवार को अपने फुफेरे भाई करण के साथ बाइक पर सवार होकर जेवर की तरफ जा रहा था। करण के भाई कृपाल ने बताया कि उन्होंने नई बाइक खरीदी थी। दोनों नई बाइक पर बाजार जाने के लिए निकले थे। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, फुफेरा भाई घायल रामनेर पुलिया के समीप सामने से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर मौक...