ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा गंभीर
उन्नाव, जून 20 -- बांगरमऊ। कस्बे में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर घायल हो गया। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्तेदारी में जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र फतेहपुर चौरासी के गांव गुरदासपुर निवासी 45 वर्षीय गुड्डी पत्नी रामदुलारे शनिवार सुबह करीब 9 बजे अपने 17 वर्षीय बेटे लवकुश के साथ बाइक से माधौगंज क्षेत्र निवासी रिश्तेदार के घर जा रही थीं। बांगरमऊ नगर के माढ़ापुर रोड पर एक शराब दुकान के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ट्रैक्टर के पहियों की चपेट में आकर बुरी तरह लहूलुहान हो गई। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने दोनों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.