ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री संचालक की मौत
हरदोई, जून 23 -- संडीला। राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर हरदोई रोड स्थित मजहर ढाबा के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री संचालक की मौत हो गई। मोहल्ला माकूमकुआ निवासी फारुख औद्योगिक क्षेत्र स्तिथ फेज-1 मे एक प्लाई फैक्ट्री का संचालन करते थे। मंगलवार की देर शाम फैक्ट्री से बाइक से अपने घर आ रहे थे। तभी मजहर ढाबा के पास ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता इजराइल खान ने बताया कि फारुख की शादी नहीं हुई थी। दो भाई और तीन बहनों में चौथे नंबर का था। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.