कौशाम्बी, मार्च 13 -- पिपरी थाने के हरदरुऊ मजरा दूल्हापुर गांव के समीप शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पिपरहाई गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र नरेश मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। शुक्रवार को वह अपने साथी मधई पुत्र भैयालाल के साथ बाइक से हरदरमऊ गांव की ओर जा रहे थे। दोपहर में दोनों युवक गांव के बाहर पहुंचे, इसी दौरान ईंट उतारकर लौट रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.