ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक रेफर
लातेहार, जून 21 -- लातेहार, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के माइनिंग कार्यालय के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान कुंदन कुमार और अंकित कुमार दोनों केडू, लातेहार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, कुंदन कुमार और अंकित कुमार बाल कटवाकर कचहरी क्षेत्र से घर लौट रहे थे। इसी दौरान माइनिंग कार्यालय के पास एक गली से ट्रैक्टर निकल रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल कुंदन कुमार ने बताया कि वे सामान्य रूप से बाइक से घर लौट रहे थे, तभी गली से निकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.