शामली, दिसम्बर 24 -- क्षेत्र के गांव लिसाढ में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से भतीजे और चचेरे भाई को गंभीर चोटें आ जाने से घायल हो गया। घायलों को गंभीर हालत के चलते मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव लिसाढ निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके भतीजे विपुल मलिक और चचेरे भाई अजय बाइक पर सवार होकर कस्बे के रेलवे स्टेशन से लौट रहे थे। गांव किवाना के पास पहुंचते ही एक ट्रैक्टर चालक ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विपुल मलिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अजय को भी चोटें आईं। दोनों को तुरंत मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विपुल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पीड़ित चाचा सतीश कुमार ने थाने में तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मा...