प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मीरपुर गेट के पास लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर रानीगंज ले आए। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के राईपुर गांव निवासी पन्नालाल का 26 वर्षीय बेटा पंकज गौतम अपनी 24 वर्षीय पत्नी खुशबू के साथ बाइक से लच्छीपुर गया था। वहां से लौट रहा था। मीरपुर गेट के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर दूर जा गिरे। आवाज सुनकर राहगीर दोनों को ट्रामा सेंटर लेकर आए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...