संभल, मार्च 10 -- बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किरारी निवासी सतवीर सिंह गाजियाबाद में रहकर कंपनी में काम करता है। सोमवार शाम वह पत्नी संजना और दो बच्चों आदित्य व साक्षी को लेकर बाइक से गाजियाबाद जा रहा था। शाम के समय नखासा थाना क्षेत्र में गेलुआ गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपत्ति व बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल सतवीर को रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...