श्रावस्ती, अप्रैल 25 -- श्रावस्ती, संवाददाता। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिरसिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी बुधराम (30) पुत्र जगराम, सिरसिया निवासी विजय गुप्ता (40) पुत्र राम सुमिरन व कुशमहवा गांव निवासी अनीश (22) पुत्र कलहू शुक्रवार शाम को एक ही बाइक से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होकर तीनों देर रात घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान सिरसिया थाना क्षेत्र के ही बालपुर मोड़ से सोनपथरी मार्ग पर स्थित एएनएम सेंटर के सामने पहुंचते ही सामने से जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.