ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल
कन्नौज, जून 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र में कानपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में भतीजे को कानपुर रेफर किया गया। थाना क्षेत्र के गांव भटपुरी निवासी अवनेश कुमार पुत्र अमीर सिंह ने बताया वह अपने भतीजे कृष्ण कुमार (28) के साथ बाइक से दूध लेकर आ रहा था। बाइक उसका भतीजा चला रहा था। जैसे ही कायमपुर गांव के सामने पहुंचे, तभी सौरिख की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके भी चोटे आई। आनन फानन में चाचा-भतीजे को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ के लिए रेफर कर दिया गया। हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.