फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बिरसिंहपुर गांव का शिवम घायल हो गया। शिवम बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायल का अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं कमालगंज के उबरीखेड़ा बझेरा रोड पर बाइक फिसलने से राहुल और जितेंद्र घायल हो गये। इनका अस्पताल में इलाज कराया गया। एक अन्य हादसे में करीमगंज का राशिद घायल हो गया। राशिद अपनी बाइक से गढ़िया की ओर जा रहा था तभी सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...