कन्नौज, अप्रैल 7 -- तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामलीला मैदान के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के हसेरन निवासी राजीव कुमार मिश्रा (55) पुत्र जवाहर लाल मंगलवार को बाइक से तिर्वा से तालग्राम लौट रहे थे। जैसे ही वह रामलीला मैदान के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.