हरदोई, जनवरी 31 -- संडीला। कोतवाली क्षेत्र के इमलियाबाग स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर पोस्ट ढिकुन्नी निवासी मृतक के भाई रामसागर ने बताया कि गिरीश कुमार शुक्रवार शाम किसी काम से संडीला आए थे। वापस गांव लौटते समय अतरौली रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि गिरीश कुमार खेती-किसानी व मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और उनके चार पुत्र हैं। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.