हरदोई, अप्रैल 30 -- हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र में नकटौरा गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार कारपेंटर की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककरा गांव निवासी 30 वर्षीय रामनिवास कारपेंटर था। उसकी शादी करीब पांच माह पहले बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अतर्क्षा गांव निवासी खुशबू से हुई थी। बुधवार शाम वह पत्नी के साथ बाइक से लोनार क्षेत्र के नस्यौली गांव में साढ़ू के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में नकटौरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने रामनिवास को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल खुशबू का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औ...