ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की हुई मौत
कानपुर, मई 9 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर पिपरी गांव के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सीएचसी लाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पर पुलिस ने परिजनों से जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना रूरा के गुलाबपुर भौंरा गांव के जगदीश सिंह का भाई पचास वर्षीय महेन्द्र सिंह बाइक से हमीरपुर के रहट गांव गए हुए थे। वहां से बाइक से शुक्रवार दोपहर को वापस गांव आते समय भोगनीपुर क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर पिपरी गांव के निकट ट्रैक्टर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस पर बाइक सवार अधेड़ घायल हो गया। उसे आनन-फानन सीएचसी लाया गया, जहां पर डॉ. आरती सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर अमरौधा चौकी इंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.