ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त, युवक बाल-बाल बचा
सीवान, जून 20 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि।अनुमंडल मुख्यालय स्थित नखास चौक पर गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे नगर पंचायत के कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, बाइक सवार युवक समय रहते बाइक से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहन बाजार निवासी एक युवक किसी कार्य से नखास चौक स्थित दुकान पर आया था। इसी दौरान नगर पंचायत का कचरा ढोने वाला ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उसकी बाइक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना महाराजगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.