सुपौल, दिसम्बर 13 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि भपटियाही थाना क्षेत्र के गढ़िया के समीप शनिवार दोपहर करीब 4 बजे एक बाइक सवार शिक्षक को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि बाइक चालक प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला, नारायणपुर स्कूल के शिक्षक हैं। वे किसी काम से सिमराही बाजार जा रहे थे, उसी दौरान गढ़िया के समीप एनएच 27 पर एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घायल शिक्षक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के बाशा बिशनपुर निवासी चंदेश्वरी भगत के (29) वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार के रूप में हुई है। शिक्षक कार्तिक कुमार का इलाज रेफरल अस्पताल राघोपुर में चल रहा है। इस बाबत भपटियाही थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि घटना को लेकर जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.