ट्रैक्टर की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी की मौत
हरदोई, जून 10 -- कोथावां। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कोथावां कस्बे में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अमित गुप्ता निवासी कोथावां कस्बा संडीला स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करता था। ड्यूटी करने के बाद बुधवार सुबह करीब छह बजे घर लौट रहा था। तभी कोथावां-संडीला मार्ग पर मल्हेरा स्थित शराब ठेके के पास एक ट्रैक्टर की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमित को सीएचसी कोथावां पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर उन्हें लखनऊ भेजा दिया पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.