फिरोजाबाद, मई 18 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को हुए मार्ग हादसे में अबोध नाती की मौत हो गई जबकि बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना देने के बाद घायल वृद्ध को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। वहां से घायल वृद्ध को नाजुक हालत में ट्रामा सेंटर से आगरा भेज दिया। हादसा सुबह लगभग आठ बजे का बताया। थाना रामगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकर पार्क सैलई निवासी बालकदास अपने तीन वर्षीय नाती रिपुराय पुत्र रोहित के साथ अपनी बाइक द्वारा सांती रोड पर अपने प्लॉट पर चल रहे निर्माण कार्य को देखकर अपने घर लौट रहे थे। बाइक जैसे ही अष्टावक्र आश्रम के निकट पहुंची वैसे ही आगे चल रहे ट्रैक्टर की ट्राली से उनकी बाइक टकराई। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए जाने क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल ट्रामा सेंटर भेज दिय...