कन्नौज, अप्रैल 16 -- ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवारों के घायल होने के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली छिबरामऊ के मोहल्ला बैजू रामपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र स्व. अहिवरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 मार्च को उनका पुत्र आकाश यादव बाइक से सरौली से घर लौट रहा था। बाइक गांव का ही कल्लू उर्फ अवनीश चला रहा था। जैसे ही वे तालग्राम थाना क्षेत्र के पुखरावा गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आकाश यादव और बाइक चला रहा अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.