कौशाम्बी, फरवरी 28 -- सैनी थाना क्षेत्र के अथसराय गांव निवासी राजेंद्र कुमार जायसवाल शनिवार सुबह अपनी पत्नी वंदना के साथ किसी काम से सिराथू गए थे। लौटते वक्त अथसराय ओवरब्रिज के समीप विपरीत दिशा से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती का पैर टूट गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रैक्टर और चालक की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.