कन्नौज, मार्च 15 -- कन्नौज । सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरियापुर के निकट तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी । जिससे बाइक पर सवार दंपति समय तीन लोग घायल हो गएl घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । हरदोई जिले के सांडी निवासी तोताराम पुत्र रामविलास अपने रिश्तेदार अरवल निवासी ब्रजकांत एवं उसकी पत्नी रोशनी के साथ बाइक पर सवार होकर कन्नौज से घर लौट रहा था । इस दौरान गांव सरियापुर के निकट पहुंचते ही सामने से तेज गति में आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दीl जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना को देख स्थानी लोगों की भीड़ जमा हो गई । लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया वहीं मौके पर कुसुमखोर चौकी पुलिस भी पहुंच गई और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी ।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.